Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ IAS Anil Tuteja: ईडी की शिकायत के बाद IAS अनिल टुटेजा का...

IAS Anil Tuteja: ईडी की शिकायत के बाद IAS अनिल टुटेजा का मुख्य सचिव को पत्र, कहा- स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी ली है, ED से मांगा है समय

263

रायपुर। IAS Anil Tuteja: जांच में सहयोग नहीं करने और पेशी में उपस्थित नहीं की ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को लिखी गई चिट्ठी के बाद अब IAS अनिल टुटेजा ने भी एक पत्र लिखा है। टुटेजा ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को लिखे पत्र में कहा है कि, उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों से 28 अप्रैल तक अर्जित अवकाश के लिए आवेदन किया था, जो कि स्वीकृत कर दिया गया है।

ED से मांगा है दो हफ्ते का समय

IAS टुटेजा ने यह स्पष्ट किया है कि उनके निवास पर ईडी की ओर से समंस प्राप्त हुआ है और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए जवाब भी दिया गया है। टुटेजा ने बताया है कि, उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर दो हफ्ते का समय मांगा था, क्योंकि उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है, जो अभी लंबित है।

मैंने हमेशा सहयोग किया

पत्र में लिखा गया है कि उनके घर पर ईडी की तलाशी के दौरान घर पर विधिवत बयान दर्ज किया गया था। साथ ही, 30 मार्च को ईडी दफ्तर में भी पूरे दिन बयान दर्ज किया गया है। ईडी के अनुरोध पर उन्होंने परिवार के सदस्यों की चल और अचल संपत्ति सहित सभी दस्तावेज विधिवत प्रस्तुत किए गए हैं।

ED ने भेजा था पत्र

IAS टुटेजा ने बताया है कि उन्होंने ईडी को लिखे गए सभी पत्रों में जांच में शामिल होने की इच्छा दिखाई है। बस कुछ समय देने का अनुरोध किया है, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। उल्लेखनीय है कि, ईडी की ओर से मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई थी कि, वे समंस के बावजूद प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं।