Tuesday, March 10, 2026
Home देश IAS Officer के काम से खुश होकर बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद,...

IAS Officer के काम से खुश होकर बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद, तस्वीर ने लाखों लोगों का जीता दिल

347

AS Officer Krishna Teja: कहते हैं कि अगर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद साथ रहता है तो लोग बड़ी ही ऊंचाइयों पर जा सकते हैं. भारतीय संस्कृति में अक्सर देखा जाता है कि बुजुर्ग लोग अपने से छोटे लोगों को खुश होकर आशीर्वाद देते हैं. किसी भी उपलब्धि के बाद उनका आशीष हमारे लिए अमृततुल्य माना गया है. कुछ ऐसा ही एक तस्वीर में देखने को मिली. आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा (Krishna Teja) ने 7 नवंबर को ट्विटर पर सबसे प्यारी तस्वीर साझा की. फोटो में एक बुजुर्ग महिला ऑफिस में बैठे आईएएस अधिकारी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रही हैं.

आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर की फोटो

आईएएस कृष्णा तेजा अपनी कुर्सी पर सिर नीचे कर बैठे हैं और बुजुर्ग महिला के प्यार और शुभकामनाओं को शालीनता से स्वीकार कर रहे हैं. आईएएस कृष्णा तेजा ने फोटो को कैप्शन के साथ साझा किया ‘आपको और क्या चाहिए #IAmForAlleppey’. सिर्फ एक दिन में फोटो को 30,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘कृष्णा तेजा सर, आपकी विनम्रता ने आपको वह बनाया जो आप हैं!’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, ‘बुजुर्गों के आशीर्वाद किसी के लिए पंख जैसे होते हैं, जो हमें सबसे ऊपर उड़ने में मदद कर सकता है.’

 

फोटो वायरल होने पर लोगों ने यूं दिए रिएक्शन

एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘आपको और पॉवर मिले. इसे बनाए रखें, भले ही आप ऊंचे स्थान पर पहुंच जाएं.’ चौथे यूजर ने कहा, ‘बधाई और मैं आपको खुश और करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की कामना करता हूं.’ वर्तमान में केरल के अलाप्पुझा में एक आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत कृष्णा तेजा बीटेक स्नातक हैं. तेजा ने 2015 में यूपीएससी सीएसई पास किया. कृष्णा तेजा मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं.