Tuesday, March 10, 2026
Home देश IED blast: IED विस्फोट में 5 CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा...

IED blast: IED विस्फोट में 5 CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

366

चाईबासा। IED blast: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में 5 सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।सभी घायलों को रांची लाया जा रहा है।

IED blast: जानकारी के अनुसार टोंटों के तुम्बा हाका में नया सीआरपीएफ कैंप बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। सीआरपीएफ और जिला पुलिस का दल तुम्बा हाका जा रहा था। मार्ग में इचाहातु में एक और बोयपाई शासन में 2 कुल 3 लैंडमाइन का नक्सलियों ने विस्फोट किया। विस्फोट के बाद गोलियां भी चलाई।

जवाबी फायरिंग में भाग खड़े हुए माओवादी

IED blast: सीआरपीएफ की और से भी जवाबी फायरिंग की गई। भाकपा माओवादियों का मिसिर बेसरा का दस्ता इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है। घटना में कोबरा बटालियन 209 के पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।