Monday, March 16, 2026
Home Breaking बड़ी खबर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल…

बड़ी खबर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल…

159
Oplus_131072

जगदलपुर-;सरकार और सुरक्षाबलों की ओर से किए जा रहे लगातार कार्रवाई से नक्सली अब बैकफूट पर आ गए हैं। छिटपुट पर घटनाओं के जरिए जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।