Income Tax: आखिरी तारीख के बाद भी नहीं लगेगा ITR पर जुर्माना, ये है फाइल करने का तरीका

239

ITR filing for AY 2022-23: आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 31 जुलाई तक 5.8 करोड़ से ज्‍यादा रिटर्न जमा किए गए. इसके बाद भी रिटर्न जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. लेकिन रिर्टन के साथ जुर्माना भी वसूला जा रहा है. अगर आपने भी आईटीआर(ITR) फाइल नहीं किया है तो आप अभी भी आईटीआर जमा कर सकते हैं. आईटीआर के ऐसे कई नियम हैं, जिसके तहत रिटर्न पर लगने वाले जुर्माने से भी बचा जा सकता है.

इन लोगों पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना 

बिलेटेड ITR जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 है. इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार लेट आईटीआर फाइल करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना देना होता है. लेकिन इनकम टैक्‍स एक्‍ट की धारा 234f  के मुताबिक ये पेनल्‍टी उन्‍हीं लोगों पर लगेगी, जिसकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्‍यादा है.

इन्‍हें देना होगा 1000 रुपये का जुर्माना     

जिन लोगों की आय 5 लाख रुपये से कम है. अगर उन्‍होंने आखिरी तारीख तक रिर्टन फाइल नहीं किया है तो उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा. अगर किसी शख्‍स की कुल इनकम उसके द्वारा चुनी गई टैक्स सिस्‍टम के तहत, बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट को पार नहीं करती है तो उसे बिलेटेड आईटीआर (ITR) फाइल करने पर कोई पेनल्टी नहीं देनी होगी.

इन लोगों को मिलेगी जुर्माने से छूट 

इनकम टैक्स एक्‍ट के मुताबिक, आखिरी तारीख के बाद सभी को आईटीआर फाइल जमा करने के लिए लेट फीस देने की जरूरत नहीं होती. अगर किसी व्‍यक्ति की ग्रॉस टोटल इनकम बेसिक छूट सीमा से ज्‍यादा नहीं है, तो उसे लेट आईटीआर फाइल करने पर भी जुर्माना नहीं देना होगा. यह सुविधा इनकम टैक्स एक्‍ट की धारा 234F के तहत है.

ग्रॉस टोटल इनकम और बेसिक छूट क्‍या है? 

इनकम टैक्स एक्‍ट की धारा 139(1) के मुताबिक, सेक्शन 80सी और सेक्शन 80यू में आने वाली टैक्स कटौती के बिना आपकी कुल इनकम होती है, उसे ही ग्रॉस टोटल इनकम कहते हैं. अगर ये आय बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट को पार नहीं करती है तो लेट आईटीआर फाइल जमा करने पर भी आपको जुर्माना और ब्‍याज भरने की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ यह भी ध्‍यान रखना होगा कि बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट नये और पुराने टैक्स सिस्टम पर निर्भर करती है. अगर आपने नया टैक्स सिस्टम चुना है तो, आपके लिए बेसिक एक्जेम्पशन लिमिट 2.50 लाख रुपये की है.