Saturday, April 25, 2026
Home खेल IND vs AUS ODI 2023: दूसरा वनडे आज, रोहित शर्मा की कप्तानी...

IND vs AUS ODI 2023: दूसरा वनडे आज, रोहित शर्मा की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

215

विशाखापट्टनम। IND vs AUS ODI 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा फिट हैं और इस मैच में कप्तानी करेंगे।

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी। पहले मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देने वाले केएल राहुल और जडेजा का फॉर्म में रहना भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

विशाखापत्तनम में शनिवार को बादल छाए और वर्षा भी हुई जिससे वाइएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मैदान पर कवर छाए रहे। रविवार को भी वर्षा होने और बादल छाए रहने की संभावना है।