Tuesday, March 17, 2026
Home देश India alliance: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, आम...

India alliance: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, आम आदमी पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

170

नई दिल्ली। India alliance: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन बिखरने लगा है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

 

 

India alliance: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान बुधवार को कहा कि पार्टी राज्य सभी 13 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जीत हासिल करने का भरोसा जताया है, जिसमें चंडीगढ़ को शामिल करके 14 सीटों तक विस्तार की संभावना है, साथ ही उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए भी संकेत दिए हैं।

 

India alliance: मान का 13 सीटों पर जीत का दावा

 

India alliance: बता दें कि पिछले हफ्ते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात का संकेत दे दिया था कि पंजाब में आप 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि उन्होंने उस वक्त ये साफ नहीं किया था कि पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीं।