Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ Indian Railways: रेल रोको आंदोलन समाप्त, पिछले पांच दिनों में 69 ट्रेने...

Indian Railways: रेल रोको आंदोलन समाप्त, पिछले पांच दिनों में 69 ट्रेने रही रद्द, परेशान यात्रियों को मिली राहत

227

रायपुर। Indian Railways: आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल खंड के कुस्तौर स्टेशन और खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर खंड के खेमासुली स्टेशन में रेल रोको आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया।

Indian Railways: बता दें कि रेल रोको आंदोलन दक्षिण पूर्व रेलवे से चलने वाली 69 ट्रेने पिछले पांच दिनों से रद रही। सोमवार को यह आंदोलन समाप्त होते ही रेलवे प्रशासन ने 15 एक्सप्रेस ट्रेनों को रिस्टोर करते हुए इसका परिचालन भी शुरू कर दिया है।

Indian Railways: रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से हावड़ा और मुंबई जाने वाली ट्रेनें 10 जून तक पूरी तरह से पैक हैं। ऐसे हालत में खड़गपुर के खेमाशुलि स्टेशन में रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने पिछले पांच दिनों में 69 ट्रेनों को रद कर दिया था। इधर, सोमवार को भी 12 एक्सप्रेस ट्रेन रद रही, लेकिन सोमवार को यात्रियों को राहत मिल गई।