Saturday, September 19, 2026
Home Breaking उद्योग मंत्री श्री देवांगन 14 अगस्त को सक्ति एवं कोरबा जिले में...

उद्योग मंत्री श्री देवांगन 14 अगस्त को सक्ति एवं कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

279
Oplus_131072

रायपुर– उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन बुधवार 14 अगस्त को सक्ती तथा कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन प्रातः 8.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11.30 बजे सक्ती जिले के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे और वहां आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे।

इसके पश्चात वे वहां से प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में आयोजित लोकार्पण एवं मंगल भवन के उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन संध्या 5 बजे कोरबा स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वहां से चारपारा कोहड़िया जाएंगे।