Friday, May 29, 2026
Home Breaking IPL पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ‘सायलेंट 777’ ऐप से...

IPL पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ‘सायलेंट 777’ ऐप से चला रहे थे रैकेट, 73 हजार का सामान जब्त

36
Oplus_16908288

The Duniyadari: Durg– IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पाटन थाना और ACCU दुर्ग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार नगद और 63 हजार कीमत के 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ युवक मोबाइल ऐप से IPL मैचों पर अवैध सट्टा चला रहे हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर चार संदिग्धों को दबोच लिया।

तलाशी में आरोपियों के फोन में ‘सायलेंट 777’ नाम का ऐप मिला, जिससे वे ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे और खिला भी रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 15 दिन पहले ही ऑनलाइन लिंक खरीदकर सट्टे का धंधा शुरू किया था। मकसद जल्दी पैसा कमाना था।

पुलिस ने चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. करन देवांगन, 23 साल, सुभाष चौक पाटन

2. उत्तम निषाद, 29 साल, शांति नगर भिलाई-3

3. गोपाल निषाद, 27 साल, ग्राम अटारी पाटन

4. लोकेश उर्फ अरमान यादव, 29 साल, ग्राम अटारी पाटन

पुलिस ने कुल 73 हजार रुपये का माल जब्त किया है और आगे की जांच जारी है।