Friday, May 22, 2026
Home Uncategorized IPL से बाहर होकर मुंबई के इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक...

IPL से बाहर होकर मुंबई के इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, करियर पर लग गया दाग

569

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 234 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में मुंबई की टीम सिर्फ 171 रन ही बना सकी। इस मैच में मुंबई के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैच में मुंबई के एक गेंदबाज शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे कोई भी बॉलर अपने नाम नहीं करना चाहेगा।

इस प्लेयर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के स्टार स्पिनर पीयूष चावला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। उन्होंने अपने तीन ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वह बहुत ही महंगे साबित हुए। शुभमन गिल ने उनके ऊपर 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के देने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 193 छक्के खाए हैं।