IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया, मिलेच मार्श ने दिलाई धमाकेदार जीत

179

मुंबई। IPL 2022 दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 में बुधवार को खेले गए Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 6 wickets  मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मिलेच मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। डेविड वार्नर ने नाबाद 52 रन बनाए।

इस जीत से दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह प्ले-ऑफ में पहुंचने की होड़ में बरकरार है। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। वार्नर और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन की पार्टनरशिप की।

मार्श नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। ओपनर श्रीकर भरत पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया।

इससे पहले राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज 7 रन बनाकर चेतन साकरिया को विकेट दे बैठे। बटलर पारी की शुरुआत से ही रंग में नहीं दिखे।

उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 चौका जमा सके। लेफ्ट आर्म स्विंग बॉलर साकरिया की अंदर आती गेंदों पर वे परेशानी में दिखे।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 43 रन जोड़े। जायसवाल 19 गेंद पर 19 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने।