चेन्नई/नई दिल्ली। IPL 2023 CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। इस सीजन में ये चेन्नई की मुंबई पर दूसरी जीत है। अपने होम ग्राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 साल बाद मुंबई इंडियंस को हराया है। चेन्नई सुपर किंग्स की 2011 के बाद, चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर ये पहली जीत है।

आईपीएल में 2014 के बाद, ऐसा हुआ है जब लीग स्टेज के दोनों मुकाबलों में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को मात दी है। इस सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में हुआ पहला मैच भी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीता था।

शनिवार को चेपॉक में हुए मुकाबले में सीएसके ने पहले गेंदबाजी की थी और मुंबई को 20 ओवर में 139 रन ही बनाने दिए। चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई को पहला झटका तुषार देशपांडे ने दिया। तुषार ने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को आउट किया।

तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका दिया। उन्होंने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन और पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई।

रोहित खाता भी नहीं खोल पाए

ये लगातार दूसरा मैच था, जब रोहित शून्य पर आउट हुए। रोहित 16वीं बार आईपीएल में डक पर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 34 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2