Monday, May 13, 2024
HomeखेलIPL 2024 GT vs RCB: आरसीबी ने 9 विकेट से गुजरात टाइटंस...

IPL 2024 GT vs RCB: आरसीबी ने 9 विकेट से गुजरात टाइटंस को हराया, जैक्स ने छक्के से पूरा किया शतक

अहमदाबाद। IPL 2024 GT vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया। 201 रन के टारगेट को आरसीबी ने बड़ी आसानी से 24 गेंद रहते महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

IPL 2024 GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विल जैक्स ने महज 41 गेंद में नाबाद 100 रन ठोके। जैक्स ने अपनी इस पारी में 10 छक्के और पांच चौके मारे। उनके अलावा विराट कोहली ने भी 44 गेंद में 6 चौकों और तीन छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। ये 10 मैच में आरसीबी की तीसरी जीत है।

 

IPL 2024 GT vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, करण शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments