Wednesday, May 6, 2026
Home Breaking IPL 2026 का क्रेज: मुंबई इंडियंस टीम पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर फैंस...

IPL 2026 का क्रेज: मुंबई इंडियंस टीम पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़

8
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर– राजधानी रायपुर में IPL का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस सीजन रायपुर को IPL 2026 के दो मैचों की मेजबानी मिली है। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

अपडेट के मुताबिक RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और 6 दिन शहर में रुककर प्रैक्टिस करेगी।

10 मई के मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही हंगामा मच गया। BookMyShow पर विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीटें बुक हो गईं और साइट हैंग करने लगी। फैंस में टिकट को लेकर बेचैनी है।

इधर RCB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर फैंस को अलर्ट किया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि मैच के टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर मिलेंगे। दूसरी किसी वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें।