Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking आज और कल बारिश होगी, बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी….

आज और कल बारिश होगी, बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी….

212

रायपुर– आज पूरे देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जो देर रात तक जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने भारी 6 जिलों के लिए भारी बारीश की संभावना जताई है। सरगुजा और जशपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधान रहे। कोरबा में भारी बारिश होगी।

ये चेतावनी 26 अगस्त के लिए है। इसी तरह 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।