Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking जैन पब्लिक स्कूल के इवेंट में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन

जैन पब्लिक स्कूल के इवेंट में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन

297

The Duniyadari:कोरबा- जैन पब्लिक स्कूल कोरबा में कानकासन इवेंट आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए।
इवेंट में बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शिनी, फूड स्टॉल, सोलो डांस सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए।

इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाएं सामने आती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अग्रणी होना चाहिए।

कार्यक्रम में बलराम विश्वकर्मा, राम कुमार राठौर, स्कूल की प्राचार्य स्मिता वी नायर, रिचलुक स्कूल के निदेशक प्रमोद गुप्ता भी उपस्थित रहे।।