Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ Jashpur Jail Break : दो विचाराधीन कैदी जेल से फरार…मचा हड़कंप

Jashpur Jail Break : दो विचाराधीन कैदी जेल से फरार…मचा हड़कंप

267

जशपुर। Jashpur Jail Break : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से आज सुबह दो कैदी फरार हो गए। जेल ब्रेक की इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त कोहरे का फायदा उठा कर दो विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक दोनों कैदी जिला जेल में बंद थे और दोनों पर गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों दीवाल फांदकर फरार हुए हैं।

सुबह जब जेल का सायरन बजा तब जानकारी (Jashpur Jail Break) दोनों कैदियों के भागने की सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों कैदियों की तलाशी शुरू कर दी है।