Wednesday, March 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ Jhumka Fest : कलेक्टर की पत्नी झुमका महोत्सव में लगाए जबरदस्त ठुमके…चारो...

Jhumka Fest : कलेक्टर की पत्नी झुमका महोत्सव में लगाए जबरदस्त ठुमके…चारो और से लूटी वाहवाही

429

कोरिया। Jhumka Fest : कोरिया के झुमका महोत्सव में कलेक्टर विनय लंगेह की पत्नी की नृत्य प्रस्तुति ने खूब समां बांधा। बॉलीवुड सांग पर विनय लंगेह की पत्नी डॉ एकता ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

दरअसल कोरिया में झुमका महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में ना सिर्फ कलेक्टर की पत्नी, बल्कि एसपी त्रिलोक बंसल की बिटिया ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों को खूब रोमांचित किया। अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ कलाकारों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा। महोत्सव में प्रस्तुति देने आए स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करने कलेक्टर की पत्नी ने किया नृत्य। नृत्य पर आईजी रामगोपाल गर्ग, विधायक गुलाब कमरो ने (Jhumka Fest) बजाई तालिया।

छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू के गीतों पर लोग झूम उठे। छत्तीसगढ़ी भजन के साथ ही सूफी बानगी भी सजी। तालियां बजाकर अतिथियों सहित श्रोताओं ने समां बांधा। स्कूली बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियां देख लोग जोश से भर उठे। झुमका जल महोत्सव की खुमारी का अंदाज लोगों की भीड़ देखकर लगाया जा सकता है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी और अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा। वहीं ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत और बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौर के गीतों (Jhumka Fest) से दर्शक झूम उठे।