Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ JOGI CONGRESS : राजनीति समीकरण में बड़ा बदलाव…’जोगी कांग्रेस’ जिसे बनाया था...

JOGI CONGRESS : राजनीति समीकरण में बड़ा बदलाव…’जोगी कांग्रेस’ जिसे बनाया था उम्मीदवार अब वही लगा रहे हैं अब की बार ‘कांग्रेस’ 75 पार के नारे…सुने VIDEO

308

महासमुंद। JOGI CONGRESS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगातार समीकरण तेजी से बदल रहा है। दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया था और जिसकी सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया था, आज उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।

संयुक्त प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

दरअसल, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को अपना उम्मीदवार बनाया था साथ ही चुनाव आयोग को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन बीते शाम को कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर उन्हे समर्थन दे दिया है।

संयुक्त प्रेस वार्ता कर राशि महिलांग ने बताया कि उन्हें कैसे प्रत्याशी बनाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी से कोई बात भी नही की है। जो भी जानकारी उन्हें मिली वो सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है।

आगे उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ता के द्वारा निर्दलीय फॉर्म खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने अभी फार्म भरा नही है। उन्होंने बताया कि वो लगातार कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर के साथ मिलकर अब की बार 75 पार के नारे के साथ मिलकर काम करने की भी बात कही।

देखिये वीडियो-

Verified by MonsterInsights