Thursday, March 12, 2026
Home देश Kamal Haasan admitted hospital: कमल हासन चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, बेचैनी...

Kamal Haasan admitted hospital: कमल हासन चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, बेचैनी की है शिकायत

231

चेन्नई। Kamal Haasan admitted hospital: दिग्गज अभिनेता कमल हासन को खराब तबीयत के चलते चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में एडमिट कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स उनकी पूरी जांच कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार उन्हें 23 नवंबर को रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Kamal Haasan admitted hospital: बुधवार को कमल हासन को बेचैनी महसूस होने लगी इसके साथ ही उन्हें हल्का बुखार भी था। हैदराबाद से लौटने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और उन्हें आराम करने का सुझाव दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जा जाएगी।