Monday, April 13, 2026
Home Breaking Kanker Naxal Encounter: कांकेर नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर, मोहला दलम का...

Kanker Naxal Encounter: कांकेर नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर, मोहला दलम का कमांडर 16 लाख का इनामी माओवादी विनोद गावड़े भी ढेर

218
main logo

रायपुर/कांकेर/मोहला मानपुर। Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को छोटे बेठिया इलाके के अबूझमाड़ स्थित कलपर के पहाड़ी में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए 29 नक्सलियों में से एक मोहला दलम कमांडर विनोद भी शामिल है। मोहला-मानपुर से पहुंची पुलिस के जवानों ने विनोद की शिनाख्ती कर ली है। विनोद गावड़े मोहला दलम का कमांडर रहा है। वहीं राजनांदगांव-कांकेर बार्डर डिवीजन में काम कर चुके एक कुख्यात नक्सली दिवाकर गावड़े के भी मारे जाने की खबर है।

 

 

Kanker Naxal Encounter: राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने पुष्टि की है कि मोहला-मानपुर क्षेत्र में सक्रिय कुछ नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली है। जिसकी पहचान की जा रही है। इधर विनोद गावड़े की मारे जाने की खबर से एमएमसी जिले की पुलिस काफी उत्साहित है। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। दलम कमांडर के तौर पर विनोद ने न सिर्फ एमएमसी जिले में, बल्कि सीमावर्ती गढ़चिरौली जिले में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया।