Saturday, March 7, 2026
Home देश Karnataka: कर्नाटक में वोटिंग के दौरान 3 जगह हिंसा, अफसरों की गाड़ियों...

Karnataka: कर्नाटक में वोटिंग के दौरान 3 जगह हिंसा, अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़

227

बेंगलुरु/नई दिल्ली। Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। 3 बजे तक 52.18% वोट पड़ चुके हैं। वोटिंग के दौरान तीन जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि विजयपुरा जिले के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में लोगों ने कुछ EVM और VVPAT मशीनों को तोड़ डाला। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। यहां अफवाह उड़ी थी कि अधिकारी मशीनें बदलकर वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे थे।

दूसरी घटना पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ हुई, जहां कुछ युवाओं ने लाठियां लेकर अपने विरोधियों पर हमला किया। इस हमले में वोट डालने आईं कुछ महिलाएं भी घायल हुईं। तीसरी घटना बल्लारी जिले के संजीवारायानाकोटे में हुई, जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हुई।

बता दें कि कर्नाटक की 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं।