Saturday, July 27, 2024
HomeसामाजिकKorba:कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के महिलामंडल ने मनाया महिला दिवस व होली...

Korba:कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के महिलामंडल ने मनाया महिला दिवस व होली मिलन..श्रीमती कनक राठौर ने कहा समाज की महिलाए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है…

कोरबा।कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कनक राठौर के मार्गदर्शन मे महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया आज के समाज में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर रहा है बल्कि वे पुरुषों से भी आगे निकल गयी हैं। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर हेल्थ सेक्टर और ऐसे ही कई क्षेत्रों में जिसकी कल्पना पहले की सामाजिक स्थिति में करना नामुमकिन सा था उन सभी क्षेत्रों में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण कार्य कर रही सदस्यो का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ,संचालन कार्य श्रीमती अंचला राठौर तथा श्रीमती अनिता परमानंद राठौर द्वारा किया गया। महिलाओ से संबधित विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन कर उत्साहवर्धन किया गया एक दुसरे को गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम शामिल महिलाओं मे श्रीमती रेखा राठौर ,श्रीमती पुष्पा राठौर , श्रीमती गीतिका राठौर , श्रीमती पदमा राठौर ,श्रीमती उत्तरा राठौर ,श्रीमती रंजीता राठौर ,श्रीमती अनामिका राठौर श्रीमती पायल राठौर , श्रीमती ललिता राठौर ,श्रीमती जया राठौर , श्रीमती पुष्पलता राठौर ,श्रीमती दीपांचली ,श्रीमती लीना ,श्रीमती सरला ,श्रीमती राजकुमारी ,श्रीमती अंजली ,श्रीमती रुपा ,श्रीमती गायत्री ,श्रीमती श्यामलता ,श्रीमती प्रिति सविता,श्रीमती राधिका ,श्रीमती जया प्रमुख रुप से कार्यक्रम मे उपस्थित थे। आभार ज्ञापन श्रीमती कनक राठौर द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments