स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए जनसंपर्क विभाग के दो कर्मचारी
कोरबा। जनसंपर्क विभाग शासन-प्रशासन और जनता के बेच संवाद स्थापित कर एक ऐसे सेतु की भूमिका निभाता है, जिसके माध्यम से शासन की बात लोगों तक सरलता पहुंचाने में मदद मिलती है। यही जिम्मेदारी कुशलता और सफलता से निभाने में अपना योगदान सुनश्चित करने वाले जनसंपर्क विभाग के दो कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय के दो कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कलेक्टर सौरभ कुमार व पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने सहायक ग्रेड-2 देवेन्द्र कुमार यादव और भृत्य मनीष यादव को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।
The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 26वीं...