Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ KORBA:जेएनयू के छात्र रहे हैं नए कलेक्टर संजीव झा, 2011 बैच के...

KORBA:जेएनयू के छात्र रहे हैं नए कलेक्टर संजीव झा, 2011 बैच के आईएएस हैं कोरबा के नए डीएम

677

कोरबा।  राज्य सरकार ने कोरबा जिले में 2011 बैच के आईएएस संजीव झा को नया कलेक्टर पदस्थ किया है, वहीं रानू साहू अब रायगढ़ का प्रभार संभालेंगी। 04 जनवरी 1976 को उनका जन्मदिन है। आईएएस संजीव झा 22 अगस्त 2011 बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के अपनी सर्विस ज्वाइन की।

इससे पहले वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कलेक्टर का प्रभार संभाल चुके हैं। इससे पहले श्री संजीव झा
6 फरवरी 2019 से 28 जून 2022 तक सरगुजा ​जैसे बड़े जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद का बखूबी निर्वहन किया है। अब वे कोरबा जिले का प्रभार संभालेंगे।