Thursday, September 17, 2026
Home पुलिस KORBA:बाल संप्रेक्षण गृह से फरार बाल अपराधी गिरफ्तार… बस्तीवासियों ने पकड़कर की...

KORBA:बाल संप्रेक्षण गृह से फरार बाल अपराधी गिरफ्तार… बस्तीवासियों ने पकड़कर की धुनाई…

444

कोरबा।बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हत्या का बाल आरोपी को बस्तीवासियों ने पकड़ लिया है। पकड़ने के बाद बस्तीवासियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर मानिकपुर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने वाला हत्या का आरोपी अपचारी बालक पुलिस की पकड़ में आ गया है।अपचारी बालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कुंआभट्टा में रहने वाले लोगों ने मानिकपुर चौकी का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं उसे कोरबा से बाहर ले जाने की मांग करते हुए उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।

बता दें कि पुराने मामूली सी बात को लेकर विवाद और पत्थर मारने का बदला लेते हुए एक 11 वर्षीय बालक ने 4 साल के बच्चे को ईट मारकर मार डाला था। विगत महीने कूआँ भट्ठा में हुए इस घटनाक्रम में मानिकपुर चौकी पुलिस ने खोजी डॉग बाघा की मदद से कुछ ही घंटे के भीतर अपचारी बालक को पकड़ लिया। उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर निर्देश उपरांत ग्राम रिसदी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया था। आज सुबह अपचारी बालक बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गया था। घटना की जानकारी के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उसे महाराणा प्रताप चौक के समीप बस्तीवासियों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।