KORBA: अग्रवाल सभा की चुनाव प्रक्रिया शुरू….कल होगा नामांकन, मतदान व मतगणना 22 को …

0
200

कोरबा।वर्ष 2022-24के लिए अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव 22 मार्च को मतदान के माध्यम से कराया जाएगा। पदों के विपरीत एक से अधिक उम्मीदवार सामने नहीं आने पर पदाधिकारियों का मनोनयन हो सकता है।

बता दें कि चुनाव कराने की जिम्मेदारी अग्रवाल सभा ने एसके अग्रवाल को दी है। यहां बताना होगा कि यह समाज नगर का एक बड़ा समाज है, जिसकी भागीदारी सामाजिक ही नहीं बल्कि शैक्षणिक क्षेत्र में भी अहम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल सभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाना है। जिसके लिए रविवार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसकाे समाज के लोग देख सकते हैं।

किसी को कोई आपत्ति है तो वे 20 मार्च को शाम 5 बजे तक अग्रसेन भवन में चुनाव अधिकारी के पास मतदाता सूची पर दावा आपत्ति कर सकते हैं। उसके बाद अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 मार्च को ही शाम को 6 बजे कर दिया जाएगा। अग्रवाल सभा में चिन्हित पदों पर उम्मीदवारी करने के लिए सभा के सदस्य 20 मार्च को सुबह 10 बजे 1 बजे तक नामांकन फार्म जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच व घोषणा इसी दिन दोपहर 3 से 5 बजे तक की जाएगी।

नामांकन वापसी भी इसी दिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। जिसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन इसी दिन शाम 6 बजे कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 22 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में मतगणना, परिणाम की घोषणा शाम 6 बजे से की जाएगी।