Saturday, July 27, 2024
HomeकोरबाKorba : अवैध निर्माण पर राताखार में बुलडोजर का वार.. लगातार कार्यवाही...

Korba : अवैध निर्माण पर राताखार में बुलडोजर का वार.. लगातार कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप…

कोरबा। अवैध कब्जे पर धड़ाधड़ कार्रवाई करने सोमवार को एक बार निगम प्रशासन का तोड़ू दस्ता बुलडोजर लेकर शहर में निकला। राताखार क्षेत्र में निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। यहां शासकीय मदिरा दुकान की खाली पड़ी जमीन समेत तीन स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

ऐसा जान पड़ता है कि भाजपा की सरकार काबिज होते ही प्रदेश में यूपी के बुलडोजर बाबा के नक्शे कदम पर चल पड़ा है। रायपुर और बिलासपुर के बाद कोरबा में भी एक के बाद एक अवैध कब्जों पर निगम का एक्सिवेटर चलाया जा रहा है। शनिवार के बाद सोमवार राताखार क्षेत्र में कार्यवाही की गई। शहर की सरकारी जमीनों को प्रशासनिक लापरवाही के कारण बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे खाली करने की मुहिम में नगर निगम जुट गई है।

अतिक्रमण करने वालों के बुलंद हौसले पस्त किए जा रहे हैं, जिससे भू- माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में शहर के राताखार इलाके में विगत कुछ माह से खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा था। जिस पर आज नगर निगम के द्वारा कार्यवाही करते हुए एक बड़े भूभाग को मुक्त कराया गया।

अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी योगेश राठौर ने बताया अतिक्रमण हटाने के पूर्व में ही कई बार अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दे दिया गया था लेकिन कब्जाधारियों द्वारा नोटिस पर अमल नहीं किया गया। अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण सोमवार को प्रशासन के द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी शहर में लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments