कोरबा। कांग्रेस कमेटी शहर के ब्लाक अध्यक्ष ने रिजाइन देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। पार्टी के अध्यक्ष लिखे चिट्ठी में कार्यकर्ताओ से रुष्ठ होने का हवाला दिया है।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट वार्ता कार्यक्रम के तहत लोगो से रूबरू हो रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज भी कर रहे है। इस बीच कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी का दामन भी थाम रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और ब्लाक कांग्रेस कमेटी दर्री के अध्यक्ष सुधीर जैन ने रिजाइन देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दिया है। हालांकि उनका रिजाइन लेटर अब तक स्वीकृत नही हुआ है।