Monday, March 23, 2026
Home कोरबा Korba: जैन पब्लिक स्कूल बस में लगी आग…बस पूरी तरह जलकर खाक…

Korba: जैन पब्लिक स्कूल बस में लगी आग…बस पूरी तरह जलकर खाक…

393

कोरबा। शहर से लगभग 10 किमी दूर पर स्थित जैन पब्लिक स्कूल के बस में अचानक आग लग गई। बस में लगी आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

 

बता दें कि जैन पब्लिक स्कूल के स्कूली बस में भीषण आग लग गई. बस देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी।हादसे के वक्त बच्चे बस में सवार थे। हालांकि, आनन-फानन में बच्चों को बस से उतार लिया गया। जिससे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। गोढ़ी स्थित जैन पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर बस छुरी कटघोरा छोड़ने जा रही थी. उसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग में वाहन में आग लग गई. आनन-फानन में सभी बच्चों को नीचे उतार कर जान बचाई गई. वहीं तत्काल घटना की जानकारी दमकल टीम को दी गई.