Korba : भाजपा के चुनाव संचालक पर कद्दावर नेता का नही रहा विश्वास..पार्टी फंड के दुरुपयोग की चर्चा, चुनाव के बाद लेकर पहुंचे थे खर्चा…

0
216

कोरबा।भाजपा के चुनाव संचालक पर कद्दावर नेताजी का भरोसा नही रहा। सूत्रों की माने तो पार्टी फंड का दुरुपयोग करते हुए रकम के उपयोग करने की चर्चा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि जब नेता जी को पार्टी फंड के दुरुपयोग की सूचना मिली तो उन्हें मनाने चुनाव संचालक चुनाव के बाद खर्चों के हिसाब का पर्चा लेकर पहुंचे थे। जिस पर नेता जी खूब खरी खोटी सुनाई और वापस भेज दिया।

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में वोट पर चोट करने वालों की धीरे धीरे पहचान होने लगी है। जिले के एक आदिवासी सीट में भीतरघात की बात जोरो पर है। पार्टी फंड के दुरुपयोग के संदेह में नेता जी बिफर गए और उन्होंने चुनाव के बीच मे ही उनसे निर्वाचन संबंधी काम लेना बंद कर दिया। भाजपा के अंदरखाने की बात जब छनकर बाहर निकली तो लोग चुनाव संचालक बने सेठ जी के कारगुजारी का चटखारे ले रहे है। सूत्रों की माने तो जब नेता जी की तूती बोलती थी तो यही महाशय सबसे ज्यादा उनके पॉवर के उपयोग कर अकूत संपत्ति अर्जित की और उनके सबसे करीबी सिपहसलार थे। समय का पहिया जब घुमा तो आज वे उनके ही कामो में विघ्न डालने का काम कर रहे है। चर्चा तो इस बात की भी है कि नेताजी के पार्टी फंड के अलावा स्थानीय स्तर पर होने वाले चंदे में भी गड़बड़ी होने की बात कही जा रही है।