पूछा .आखिर कहां गए 9 हजार 24 करोड़, ऑडी वालों का हिसाब बीजेपी करेगी….

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भूपेश की सरकार ने कुछ काम नहीं किया ऐसा नहीं भई.. किया न सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफ का पैसा राज्य को देना शुरू किया। जिसमें आदिवासी और पिछड़ा क्षेत्र का विकास हो सके, लेकिन प्रदेश की सरकार ने ऐसा नहीं किया। गरीबों के लिए दिए पैसे में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर कांग्रेसियों के घर भरने का काम किया। इसका हिसाब लेना है और चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर फिर से भाजपा का सरकार बनाना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोदी की सरकार ने 500000 तक का पूरा इलाज मुक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। हर गरीब के घर में पीने का पानी पहुंचाने की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की।

आंतकवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि जिनके हाथ में हथियार थे उनका शक्ति से मुकाबला कर कर उसको समाप्त करने का काम एक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। आपको बताता हूं 24 के चुनाव के पहले हमारा यह प्रयास रहेगा समग्र देश नक्सलवाद की चपेट से मुक्त हो।

0.पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर बीजेपी ने दिलाया आरक्षण

आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश की भूपेश सरकार को घेरते हुए शाह ने कहा कि हमेशा पिछड़ा वर्ग की बात करती है। मगर, पिछड़ा वर्ग को कुछ नहींं दिया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की रचना की और पिछड़ा वर्ग के सभी भाइयों बहनों के संविधानिक अधिकार देने का काम हमारे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया।

आरक्षण की व्यवस्था थी पिछड़ा वर्ग के उद्योगपतियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड की रचना की और व्यक्ति को छात्रवृत्ति के लिए 44500 हजार का का वजीफा देने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया था।

0.संथाल की गरीब बेटी द्रोपदी मुर्मू को महामहिम बनाया

आदिवासी समाज के लिए बीजेपी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि संथाल की गरीब बेटी द्रोपदी मुर्मू को बीजेपी ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाया। शाह ने कहा, भारत में इस प्रकार का लोकतंत्र के गरीब से गरीब घर में जन्मी हुई आदिवासी की बेटी भारत की राष्ट्रपति बन सकती है। इस प्रकार की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की।

0.आखिर कहां गए 9 हजार 24 करोड़….कोरबा में गरजे अमित शाह, कहा.ऑडी वालों का हिसाब बीजेपी करेगी….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के मामले में घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जब मध्य प्रदेश से अलग हुआ था तब बीमारू राज्य था। प्रधानमंत्री ने जनता के विकास के लिए जो पैसा भेजा है वो कहां गया ये देखना हो तो अपने गांव में किसी कांग्रेसी का घर देख लेना।
स्कूटर से चलने वाले लग्जरी कारों में चलने लगे। विकास का सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। चुनाव में इनसे हिसाब भी लेना है और इनका हिसाब भी करना है।

 

गृह मंत्री ने कहा–हमने छत्तीसगढ़ के अंदर गांव-गांव में बिजली भेजने का काम किया, छत्तीसगढ़ की सड़कों के चुस्त-दुरुस्त किया, महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। हम काम का रिपोर्ट लेकर चलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने क्या किया?