Monday, March 23, 2026
Home कोरबा Korba: सर्व शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा ने BEO से की सौजन्य...

Korba: सर्व शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा ने BEO से की सौजन्य मुलाक़ात..कहा सभी समस्या का होगा समाधान ..

544

कोरबा।सर्व शिक्षक संघ जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने आज अपने पदाधिकारियों सहित BEO पोड़ी कुम्देश गोभिल से सौंजन्य मुलाक़ात कर संघ के सत्र 2023 का शैक्षणिक कैलेंडर भेंट कर नव वर्ष की बधाइयां दी। प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने संघ की विभिन्न गतिविधियों, रणनीतियों से अवगत कराते हुए शिक्षक छात्र हित में सतत् कार्य करते रहने तथा ब्लॉक व जिला अंतर्गत होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधानों पर आवश्यक चर्चा किया। इस पर BEO पोडी ने कहा कि समय रहते सभी समस्याएं हल करने का सतत् प्रयास करते रहेंगे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संगठन सचिव अरुण साहू, जिलाध्यक्ष कृति लहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा कोमल सिंह कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा संतोष थवाईत, हितेश ध्रुव, रेशम लाल टंडन, जगमोहन सिंह कंवर, श्रीमती नीता प्रधान, श्रीमती प्रियंका निर्मलकर, शिवशंकर साहू व मानसिंह सांडिल्य आदि पदाधिकारी एवं सदस्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।