KORBA: स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व मंत्री के हाथों पांच गौठान हुए पुरुस्कृत… महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी…

214

कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सुराजी गांव योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पांच गौठानों को सम्मानित किया गया।

जिन गौठानों को पुरस्कृत किया गया उसमें विकासखंड कोरबा के चिर्रा गौठान, पाली के सेंद्रीपाली, करतला के कोटमेर, पोड़ीउपरोड़ा के सुतर्रा और विकासखंड कटघोरा के अमरपुर गौठान शामिल है। इन गौठानों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। गौठानों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारी – कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।