Saturday, October 24, 2026
Home Breaking KORBA: अडानी पावर प्लांट में चोर की दर्दनाक मौत, करंट की चपेट...

KORBA: अडानी पावर प्लांट में चोर की दर्दनाक मौत, करंट की चपेट में आने से गई जान

278

The Duniyadari: कोरबा- जिले में अडानी पावर प्लांट में चोरी का प्रयास करते समय एक नाबालिग की मौत हो गई। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग स्थित पावर प्लांट में सोमवार को चिंतामणि बिंझवार (15) अपने दोस्तों के साथ प्लांट की दीवार से कूदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।

तभी दीवार पर चढ़ते समय वह 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह लगभग 15 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह वह खेलने के बहाने घर से निकला था।