Tuesday, March 3, 2026
Home राजनीति KORBA: अमृत महोत्सव : हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा नेता नवीन...

KORBA: अमृत महोत्सव : हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा नेता नवीन पटेल की अपील रंग ला रही

227

कोरबा। देश की आजादी के अमृत वर्ष का संदेश देने  देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को एक नई पहचान और सम्मान देने के लिए मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को मूर्त रुप देने कोरबा भाजपा नेता नवीन पटेल भी जीजान से जुटे हुए हैं। वे कहते हैं कि ये एक तरह से तिरंगे के नये दौर की शुरुआत है।

उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहीम के बीच पीएम मोदी ने अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज कर दी है। पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की फोटो लगाई है। उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश की 75 वी आजादी के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाकर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर भाजपा नेता नवीन पटेल ने प्रदेश वासियो से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान में शामिल होकर देश भक्ति का परिचय दें ।

VIDEO..

 

नवीन पटेल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि PM नरेंद्र मोदी के इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाकर एवं व्हाट्सएप्प,फ़ेसबुक एवं इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म में तिरंगा की DP लगाकर इस अभियान को सार्थक बनाये ।