Friday, March 13, 2026
Home पुलिस KORBA: अवैध संबंधो का विरोध करना पति को पड़ा भारी…आशिक के साथ...

KORBA: अवैध संबंधो का विरोध करना पति को पड़ा भारी…आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार…

524

कोरबा। उरगा थाना के अंर्तगत आने वाले घाठाद्वारी एक युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को तालाब के पास ठिकाने लगा दिया। हत्या के मामला से अनजान बनकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब जाकर डेढ़ साल बाद प्रार्थिया के साथ उसके आशिक को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि ऊर्जानगरी के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक अभीषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस द्वारा ग्राम घाठाद्वारी में हत्या के आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया गया है।

ये था मामला

उरगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के मुताबिक प्रार्थिया कौशिल्या ग्राम घाठाद्वारी की दिनांक 23.01.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति इसके पति की हत्या कर गांव के पानीपीया तालाब के पास फेंकने की बात कही गई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक: 25/2021 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान मामले के संदेही विभिषण उर्फ खोसू का पता तलाश किया जा रहा था । जो घटना दिनांक के बाद से अपने घर से फरार था।

मुखबिर की खबर पर गिरफ्तार

फरार आरोपी को को पकड़ने मुखबीर को एक्टिव किया था। आज यानी गुरुवार की सुबह मुखबीर द्वारा सूचना मिला की ग्राम घाटाद्वारी का विभिषण उर्फ खोसू अपने घर ग्राम घाठाद्वारी आया हुआ है । खबर मिलते ही हमराह स्टाफ के उक्त संदेही को तलब कर थाना लाया गया।

पूछताछ पर अवैध संबंध का खुलासा

आरोपी से मेमोरण्डम कथन लिया जो अपने कथन में बताया कि मेरे गांव का ईतवार सिंह बिझवार शरीर से कुछ कमजोर था ।जिसके घर मेरा आना जाना था ।आने जाने के दौरान मेरा ईतवारं के पत्नी कौशिल्या बाई के साथ प्रेम संबंध हो गया और कौशिल्या बाई के साथ अवैध संबंध बनाता था। जिसकी जानकारी ईतवार सिंह को होने पर उसकी पत्नी कौशिल्या बाई के द्वारा मुझे कहा गया कि हमारे संबंध के बारे में मेरे पति को मालूम पड़ गया है जिस कारण से वह मुझे आये दिन लडाई झगडा करता है। तुम कभी भी मौका देखकर उसको मारने की बात कही थी।

ऐसे उतारा मौत के घाट

खोसू उर्फ विभिषण के द्वारा दिनांक 21.01.2021 को रात्रि में गांव घाठाद्वारी के पानीपीया तालाब के पास इतवार सिंह को चाकू एवं टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दिया और उसके शव को तालाब किनारे छोड़कर घर वापस आ गया था। वहां से भागने की हडबडी के कारण चाकू वही तालाब के पास गिर गया था एवं घटना में प्रयुक्त टांगी को अपने घर में छुपा कर रखना बताया है।

हत्या में प्रयुक्त औजार को किया जब्त

आरोपी विभिषण उर्फ खोसू को लेकर उसके घर ग्राम घाठाद्वारी गये जहां आरोपी के पेश करने पर एक टांगी गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया है। प्रकरण में आरोपी 01 विभिषण उर्फ खोस एवं 02 आरोपीया कौशिल्या बाई बिंझवार द्वारा अपराधीक षडयंत्र रचकर मृतक इतवार सिंह बिझवार का हत्या करना स्वीकार करने से प्रकरण में धारा 201 120 (बी), 34 भादवि जोड़ी गयी एवं उपरोक्त दोनो आरोपीयों को दिनांक 01.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इनका रहा योगदान

थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक राजेश जांगडे के नेतृत्व में सउनि बलीराम निराला प्रधान आरक्षक 221 विजय कुर्रे आरक्षक 854 राहुल बघेल, आर 704 कलम सिंह कंवर, आर 505 अमन कंवर एवं महिला आरक्षक 48 रूबिना बेगम, 261 अंजना टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।