Sunday, March 8, 2026
Home पुलिस KORBA आपसी रंजिश से डांडिया मैदान में चला चाकू , पार्षद के...

KORBA आपसी रंजिश से डांडिया मैदान में चला चाकू , पार्षद के भतीजे की हत्या… आरोपी गिरफ्तार….

1505

कोरबा। बाल्को नगर में नवरात्रि के महानवमी की रात सेक्टर-3 के गरबा-डांडिया मैदान में जमकर भीड़ थी। रात करीब 11 बजे युवाओं के दो गुट में झड़प हो गई। एक गुट भदरापारा-परसाभाठा और दूसरा गुट बेलाकछार का था। विवाद के दौरान बेलाकछार के युवकों ने परसाभाटा वार्ड की महिला पार्षद गीता किरण के भतीजे अमित किरण पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान गरबा-डांडिया मैदान में अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले युवक वहां से भाग निकले घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाल्को थाना प्रभारी विजय चेलक के मुताबिक आपसी रंजिश की वहज से दो गुटों में विवाद हुआ । विवाद बढ़ा और चाकू बाजी तब्दील हो गई। जिससे एक युवक की मौत हुई है। चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।