Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ KORBA: इधर मंत्री की फटकार.. उधर   एनवायरमेन्ट का लेटर तैयार, बालको को...

KORBA: इधर मंत्री की फटकार.. उधर   एनवायरमेन्ट का लेटर तैयार, बालको को थमाया शोकाज नोटिस…

647

कोरबा। कितना आश्चर्यजनक शहर है कोरबा ! 9 दिसंबर को राजस्वमंत्री ने राखड़ डंप को लेकर प्रशासन को फटकार लगाई और उसी दिन पर्यवारण नोटिस तैयार कर दिया। राख डंप के मामले में एनवायरमेन्ट डिपार्टमेंट ने बालको पॉवर प्लांट को नोटिस भी थमा दिया है।


बता दें कि प्रदेश के दबंग राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 9 दिसंबर को बरबसपुर का दौरा किया। बरबसपुर में सरकारी जमीन पर हो रहे राखड़ डंप पर प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए राखड़ को हटवाने की हिदायत दी थी। मंत्री के फटकार के बाद एकाएक पर्यवारण के अधिकारी एक्टिव हो गए और अपनी बला टालने के लिए बालको को नोटिस थमा दिया। हालांकि पर्यावरण विभाग की नोटिस को लेकर राजनीतिक गलियारें में जमकर चर्चा है और कहा जा रहा है कि जिस दिन मंत्री ने फटकार लगाई उसी दिन की डेट में नोटिस कमाल है भाई ! ये  काम कोरबा के ही अधिकारी कर सकते है।