Tuesday, March 17, 2026
Home कोरबा Korba  इस मतदान केंद्र की EVM हुई खराब…15 मिनट रुकी वोटिंग…

Korba  इस मतदान केंद्र की EVM हुई खराब…15 मिनट रुकी वोटिंग…

280

कोरबा। सीएसईबी कालोनी के मतदान क्रमांक 164 के ईवीएम मशीन में टेक्निकल फाल्ट होने से कुछ समय के लिए वोटिंग रोक दी गई है।

 

बता दें कि सुबह 8 बजे से शुरू मतदान में कहीं कहीं टेक्निकल फाल्ट की वजह रुकावटे आनी शुरू हो गई है। सीएसईबी कालोनी के मतदान क्रमांक 164 के ईवीएम मशीन में टेक्निकल फाल्ट होने से कुछ समय के लिए वोटिंग रोक दी गई है।

 

 9 लाख 20 हजार 85 मतदाता करेंगे मतदान

कोरबा जिला अन्तर्गत पाली-तानाखार, कटघोरा, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होना है। जिले के विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या रामपुर विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 908, महिला मतदाता एक लाख 12 हजार 216 कुल दो लाख 21 हजार 124, कोरबा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 29 हजार 42, महिला मतदाता एक लाख 26 हजार 777, थर्ड जेंडर 21, कुल मतदाता दो लाख 55 हजार 840, कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 462, महिला मतदाता एक लाख छः हजार 299, थर्ड जेंडर नौ, कुल मतदाता दो लाख 14 हजार 770, पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 428, महिला मतदाता एक लाख 14 हजार नौ सौ पंद्रह, थर्ड जेंडर -8, कुल मतदाता दो लाख 28 हजार 351 है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपना वोट डालेंगे।