KORBA: एक आजादी ऐसा भी… थाना परिसर में 45 गांवों के 103 बालिकाओं ने ली नशे के खिलाफ आजादी का संकल्प, VIDEO…

367

कोरबा। आजादी आजादी के नारे तो आपने सुना होगा पर ये आजादी समाज को नई दिशा देने का है। बालको पुलिस की पहल से नशा के खिलाफ आजादी अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान में 45 गांव के 103 बालिकाएं शामिल होकर नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस अभियान में बालको थानेदार विजय चेलक ने कहा कि नशा से समाज का नाश हो रहा है। इसे जनजागरूकता अभियान के माध्यम से बदला जा सकता है।

 

बता दें कि कैप्टन कूल भोज राम पटेल के कुशल नेतृत्व में सामुदायिक पुलिस के माध्यम से खाकी के रंग स्कूल के संग, खाकी के रंग युवा मितान के संग के सफलता के बाद अब खाकी के रंग प्रतिभावान छात्रों के संग का कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा गया। इस कड़ी में आज बालको थाना परिसर में नशा मुक्ति के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया । जिसमें बालको क्षेत्र के 45 गांव के 103 बालिकाओं ने भाग लिया। नशे की वजह से होने वाली पारिवारिक पीड़ा को समझा और नशा मुक्ति के इस अभियान में शामिल होकर नशा के खिलाफ शपथ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बालको टीआई विजय चेलक ने कहा कि नशा से समाज का नाश हो रहा है। नशे के वजह से अधिकांश घरों में पारिवारिक कलह होती है और इसका दुष्प्रभाव परिवार के बच्चों पर पड़ता है। आज समय आ गया है नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की और समाज को बदलने की। गांव के सामाजिक बदलाव में युवाओं का अहम योगदान रहा है। नशा के खिलाफ भी बालिकाएं आगे आकर समाज को बदलने का काम कर सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित 45 गांव के बालिकाओं ने शपथ लेकर नशा के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को बदलने का संकल्प लिया है।

देंखे वीडियो…