Korba : कलेक्टर संजीव कुमार झा कोरबा से हुए भारमुक्त, CEO को सौंपा प्रभार…

348

कोरबा   राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने आज जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप यहाँ से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में  सौरभ कुमार के कोरबा जॉइन करते तक  विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में पदस्थ हुए थे।