Korba : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दर्शन ने की कोरबा सीट से टिकट की दावेदारी..बोले छत्तीसगढ़ीहा..

0
717

कोरबा। विधानसभा क्षेत्र कोरबा से  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दर्शन मानिकपुरी ने उम्मीदवारी के लिए दावा ठोंका है। उन्होंने इस संबंध में दावेदारी करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर को आवेदन सौंपा है। वे पार्टी के जुझारू औऱ निष्ठावान कार्यकर्ता है। वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के बेहद करीबी माने जाते है। उनके टिकट की दावेदारी के बाद उनके करीबियों में उत्साह है। दर्शन मानिकपुरी को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व और आंदोलनकारी नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता में काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उल्लेखनीय यह भी है कि हर चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है, जिससे उनकी कारगर शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ीहा वर्सेस छत्तीसगढ़ीहा फार्मूला में जीत होगी सुनिश्चित

दर्शन मानिकपुरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा क्षेत्र से एक छत्तीसगढ़िया को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस को भी भाजपा के मुकाबले छत्तीसगढ़िया उम्मीदवार घोषित करना चाहिए ताकि पार्टी की जीत में कोई संदेह नहीं रहे।