कोरबा। कोतवाली थाना में एक कांट्रेक्टर के घर हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के आरोपी महिला को यूपी से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी यानी नौकरानी पर मालिक को पहले ही शक था और घटना का खुलासा हुआ था शक सही साबित हुआ है।
बता दें कि कोतवाली के पीछे रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रेक्टर के घर लाखों की चोरी हुई थी। अलमारी में रखे सोने के जेवर और नकदी गायब होने के बाद संजय बगड़िया ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। प्रार्थी ने घर के अलमारी से चोरी होने का संदेह घर में काम करने वाले नौकरानियों पर था।
सही साबित हुआ शक
कांट्रेक्टर के संदेह के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो नौकरानी का लोकेशन यूपी दिखाया। इस पर कोतवाली पुलिस एक टीम यूपी भेजकर नौकरानी की गतिविधियों पर नजर रखी तो चोरी का संदेह सही साबित हो गया । नौकरानी आरती साहू से पूछताछ करने पर यह पता चला कि संदेही महिला कुछ जवेलरी शॉप में गहने बेचने के लिए संपर्क की थी पर जवेलरी के काग़ज़ात न होने पर बेंच नही पाई ।

लक्ष्मण बन तालाब के किराए के मकान छिपा कर रखा था सामान
प्रारम्भिक पूछताछ में चोरी करना नहीं स्वीकार किया । पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरती साहू द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के कुछ आभूषण बरामद किया गया तथा शेष गहनों को कोरबा में ही लक्ष्मण बन तालाब में किराए के मकान में छुपानें की बात मानी। इसके बाद आरती साहू के निशादेही पर चोरी किए गए संपूर्ण आभूषण को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया।































