Friday, October 30, 2026
Home कोरबा Korba की गाड़ी में ठीक मतदान से दो दिन पहले एक करोड़...

Korba की गाड़ी में ठीक मतदान से दो दिन पहले एक करोड़ 12 लाख कैश जब्‍त.. पढ़े क्या है कनेक्शन…

363

बलौदाबाजार/कसडोल/पलारी। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से दो दिन पहले बलौदाबाजार में पुलिस ने कसडोल विधानसभा में एक कार से एक करोड़ 12 लाख रुपए जब्‍त किया है। फिलहाल ये पैसा किसका था इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

पुलिस की पूछताछ में कार सवार ने बताया कि ये कैश एसबीआई के एटीएम में जमा करने जा रहा था। पुलिस ने जब इसे लेकर बैंक के दस्‍तावेज की मांग की तो वे वैध दस्‍तावेज दस्‍तावेज नहीं पेश कर पाए। इसके बाद पुलिस ने कार में ले जा रहे कैश को जब्‍त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कार रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। कसडोल विधानसभा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने नकदी जब्‍त कर ली है। बतादें कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई से वाहन नकदी और आभूषण उगल रहे हैं। प्रदेशभर में वाहनों की जांच जारी है।