Korba : कुसमुण्डा पुलिस ने पकड़े नए 13 टूव्हीलर..दया कुछ तो गड़बड़ है..

0
171

कोरबा। कुसमुण्डा पुलिस की चेकिंग को देखकर न्यू टूव्हीलर को छोड़ वाहन चालक भाग निकले, जिसके कारण पुलिस की स्क्रिप्ट पर लोगो ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लोग का मानना है कि जब वाहन चालक गाड़ी छोड़ भाग रहे थे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ना भी उचित नही समझा। पब्लिक कह रही है “दया कुछ तो गड़बड़ है।”

 

मामला कुसमुण्डा थाना के बहादुर सिपाहियों का है। गुरुवार की शाम कुचेना के समीप वाहन चेकिंग के दौरान होंडा साइन और एक्टिवा एक के बाद 13 वाहनो को जब्त किया है। कुसमुण्डा पुलिस की कार्रवाई की खबर के बाद पब्लिक कहते फिर रहे दया कुछ तो गड़बड़ है।

 

ये है मामला

कुसमुण्डा क्षेत्र में 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला, जिसका मूल्य लगभग 13,00,000 रुपये है जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। जप्त शुदा 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मूल्य लगभग 13,00,000 रुपये है को इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा. फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

इनका रहा योगदान

इस कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक 828 जशपाल सिंह, आरक्षक 165 सुरेश कैवर्त, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।