KORBA: केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में भाजपा गुटों की अपनी.अपनी पंचायत, पोस्ट बैनर के बहाने ताकत दिखाने की होड़, कार्यकर्ता भी बंटे दिखे

419

कोरबा। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह चार दिनों के कोरबा प्रवास में पहुंचे हैं। कहने को तो वे छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने आए हैं मगर उनका आना एक तरह से भाजपा के लिए सावन उत्सव बन गया है। कोरबा में मंत्री के स्वागत के लिए जुटे भाजपाई पंचायत मंत्री के आगे अपनी अपनी पंचायत लगा कर शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हैं।

बता दें कि 15 साल तक सत्ता का सुख भोग चुके भाजपाइयों का कुनबा बिखरता दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की दौरे में शहर में लगे बैनर पोस्टर से भाजपा की गुटबाजी साफ झलक रही है। कोरबा में चुनावी दौड़ में शामिल नेता अलग खेमे में बंट गए हैं।

इस बार शहर की सड़कों पर लगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पोस्टर में दो खेमा सक्रिय नजर आया। एक नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और दूसरा है नवीन पटेल। माना जा रहा है कि दोनों विधानसभा टिकट की दौड़ में शामिल है और दोनों शीर्ष के नेताओं को साधने में लगे हैं।