Korba : जनता यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, सम्मेलान अध्यक्ष व घनश्याम के सचिव की जिम्मेदारी

0
347

 

0 इरेक्टर हॉस्टल में आयोजित की गई बैठक में चुनाव संपन्न, श्रमिक हित के ज्वलंत मुद्दों पर भी किया गया विचार-विमर्श

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कोरबा के लिए नई जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस संबंध में कोरबा पश्चिम स्थित इरेक्टर हॉस्टल में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। सर्वसम्मति से सम्मेलाल श्रीवास जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी घनश्याम गव्हेल को प्रदान की गई र्है। इस दौरान श्रमिक हित से संबंधित अनेक ज्वलंब मुद्दों पर भी पदाधिकारियों के बीच चर्चा-परिचर्चा का दौर चला और उन्होंने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

यूनियन प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में 2 जुलाई को सीएसईबी कोरबा पश्चिम के इरेक्टर हॉस्टल में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिले की नई कार्यकारणी के गठन के लिए चुनाव किया गया। बैठक में पी के पाठक, एसए सईद चुनाव प्रभारी एजे सिंह, प्रांतीय सचिव प्रदीप शर्मा बिलासपुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी प्रांतीय पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव, संभाग से वेद राम निर्मलकर, शैलेंद्र प्रधान, प्रकाश सिंह, कोरबा सर्कल के वरिष्ठ पदाधिकारी यू एस सिंह, एलएन यादव गोरेलाल पांडे व समस्त उच्च पदाधिकारियों के सहमति की सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।ं इस दौरान ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें संरक्षक आरके अग्रवाल, उचित प्रसाद दुबे, छेदी लाल चौहान, जगदेव मैत्री, कौशल साहू जिलाध्यक्ष के पद पर सम्मेलाल श्रीवास मनोनीत किए गए हैं। सचिव के पद पर घनश्याम गव्हेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौर, संगठन सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव ,कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र श्री राज, उपाध्यक्ष मोहम्मद नासिर, दिनेश चंद्र ,जेसू रत्नम ,श्रीमती अनुसूया धनवार, सह कोषाध्यक्ष त्रिलोक पटेल ,कुशल सोनवानी सह सचिव पंकज सिंह ठाकुर, अनूप जोल्हे, प्रचार सचिव दिलेश्वर प्रजापति सुदेश पाठक संजय लसार जगत राम यादव ,कार्यालय सचिव जीवन लाल राठौर ,अनिल साहू ,शैलेंद्र सिंह गौड़, संगठन प्रवक्ता संजीव कुमार राठौर ,भागवत यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रधान,ध्रुव कुमार केवट,अरुण सागर, राजेश बंजारे तिलेश्वर साहू ,रेशम लाल राठौर राजेंद्र सोनवानी ,मोहन कवर सुंदरलाल उरांव, सोखी लाल सारथी धीरेंद्र बरेठ, अशोक आदिले, राजेंद्र कुमार ,हेम प्रकाश सोनवानी ,रंजीत गुप्ता आदि समस्त जनता यूनियन के कार्यकर्ता गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।