KORBA : जन्मदिन पर जाम संग हुक्का की बहार 6 रईसजादे गिरफ्तार, माथा देखकर.. CM के आदेश की उड़ रही धज्जियां…

742

कोरबा। निहारिका क्षेत्र के एक कैफे में जन्मदिन में जाम छलकाने वाले 6 रईसजादों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौके पर कुछ लोग और भी थे जिन्हें फोन घनघनाने के बाद बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया। पुलिस के इस दोहरे मापदंड पर जमकर चर्चा हो रही है।

बता दें कि होटल ट्री टॉप कैफे में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए 6 युवकों द्वारा जाम छलकाते हुए हुक्का का सेवन किया जा रहा था , जहां दबिश देकर रामपुर पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को सूचना मिली थी कि होटल ट्री टॉक कैफे में कुछ लोग शराबखोरी  एवं हुक्का का सेवन कर रहे हैं सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा  के मार्गदर्शन , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में  चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा दल बल के साथ होटल में जाकर छापा मारा गया, जहां पर जन्मदिन पार्टी में शराब का सेवन एवं हुक्का पीते हुए 6 नवयुवक पाए गए। मौके पर  आधी भरी हुई शराब की 3 बोतल , फ्लेवरयुक्त  हुक्का 2 नग ,चखना सामग्री जप्त कर आबकारी अधिनियम एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है

 

अभाव दबाव और प्रभाव 

जन्मदिन मनाने वाले रईसजादों की शिकायत पर पुलिस तो पहुंची पर कार्यवाही के समय माथा देखकर टीका लगा दिया गया। मतलब अभाव प्रभाव और दबाव से कुछ लोगो को छोड़ दिया गया। वैसे चर्चा तो लेनदेन का भी रहा है।

 

बंद है हुक्का तो कैफे में कैसे?

सीएम के निर्देश के बाद प्रदेश भर में हुक्का बार बंद हो चुके है। वही सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि जिस थानेदार के एरिया में हुक्का का कारोबार चल रहा है उसे हटाने का। इसके बाद भी चोरी छिपे अगर हुक्का का अवैध कारोबार चल रहा है तो क्या इसका मतलब थानेदारो की सेटिंग या लापरवाही को माना जा सकता है?

 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम :–

1 . अभिषेक राय पिता किशोर राय, उम्र-26 वर्ष,  कोसाबाडी कोरबा।

2 .अमन अग्रवाल, पिता स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल, उम्र – 25 वर्ष, कोसाबाड़ी कोरबा।

3 . जयंत तिर्की पिता मणि भूषण, उम्र-24 वर्ष, सीएसईबी कॉलोनी कोरबा

4 . गौरव सचदेव पिता प्रकाश सचदेव, उम्र-26 वर्ष, पुराना बस स्टैंड कोरबा।

5 .आदित्य कुमार पिता लखन लाल, उम्र-24 वर्ष, एमपी नगर कोरबा।

6 . सुदामा कलवानी पिता श्यामलाल कलवानी, उम्र-25 वर्ष, डीडीएम रोड कोरबा।